अखरोट खाने के फायदे और नुकसान(Benefits and side Effects of Walnut)

अखरोट खाने के फायदे और नुकसान


रोज सुबह खाली पेट खाएं अखरोट, मिलेंगे ये फायदे
Walnut benefits: अखरोट खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं ठीक हो सकती हैं। अगर आप खाली पेट अखरोट खाते हैं, तो इसके अधिक लाभ मिल सकते हैं।



Walnut benefits in Hindi: अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट खाने से ब्रेन पावर तेज होती है। यह पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है, साथ ही कब्ज की समस्या को भी ठीक करता है। रोजाना अखरोट खाने से शरीर की इम्यूनिटी भी तेज होती है। लेकिन अगर अखरोट को खाली पेट खाया जाता है, तो शरीर इसके पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषित कर लेता है।

अखरोट में पोषक तत्व
अखरोट सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अखरोट में पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अखरोट में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अखरोट में फॉस्फोरस, कॉपर, ओमेगा 3 फैटी एसिड भी अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में अखरोट को जरूर शामिल करना चाहिए।

खाली पेट अखरोट खाने के फायदे (Walnut Benefits Empty Stomach)
अखरोट को वैसे तो दिन के किसी भी समय खाया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट अखरोट खाना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। खाली पेट अखरोट खाना महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए लाभकारी होता है। सभी उम्र के लोग अखरोट को आसानी से खा सकते हैं।

खाली पेट अखरोट खाने के फायदे

1.इम्यूनिटी बूस्ट करे-
खाली पेट अखरोट खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तेज होती है। दरअसल, खाली पेट अखरोट खाने से हमारा शरीर अखरोट के विटामिन्स और मिनरल्स को आसानी से ग्रहण कर लेता है। ऐसे में हमारी इम्यूनिटी तेज होती है। खाली पेट अखरोट खाने से ब्रेन पावर भी तेज होती है। इससे याद्दाश्त बढ़ती है।

2.नींद अच्छी आती है-
तनाव, अवसाद और चिंता की वजह से नींद पर असर पड़ता है. आजकल कई लोगों को नींद न आने की समस्या होती है। ऐसे में आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं। अखरोट खाने से तनाव दूर होता है और नींद काफी अच्छी आती है।

3.पोषक तत्वों का अवशोषण-
खाली पेट अखरोट खाने से हम हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं। खाली पेट अखरोट खाने से शरीर इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स को पूरी तरह से अवशोषित कर लेता है। इससे शरीर के अखरोट में मौजूद सभी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।

4.कब्ज से राहत-
सुबह खाली पेट अखरोट खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। अखरोट खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। दरअसल, अखरोट में फाइबर की मात्रा अधिक होता है। फाइबर भोजन को पचाने में आंतों की मदद करता है। इससे मल नरम बनता है, मल त्याग में आसानी होती है।

5. अखरोट (Walnut )में पाए जाने वाला तांबा हड्डी व नर्वस सिस्टम स्वस्थ बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है. ताम्बा (Copper) हड्डियों के बनावट में सघनता लाता है, जिससे हड्डियाँ मजबूत बनती हैं और गठिया होने के खतरे कम होते हैं.

6.दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने में- अखरोट (Walnut) लाभदायक है क्योंकि इसमें कैल्शियम के साथ फ़ास्फ़रोस भी होता है. फोस्फोरस और कैल्शियम साथ लेने से दांत और हड्डी का बनना और मजबूत होने के फायदे मिलते हैं.

7.हाई ब्लड प्रेशर कम करने में -अखरोट फायदेमंद है. इस प्रकार अखरोट दिल की बिमारियों (Heart problems) के खतरे से बचाता है. ऐसे लोग जिनका ब्लड प्रेशर टेंशन की वजह से बढ़ जाता है, उनके लिए भी अखरोट खाना हाई ब्लड प्रेशर कम करने का काम करता है

8.अखरोट का सेवन पुरुषों की प्रजनन क्षमता में वृद्धि करता है. अखरोट पुरुषों में शुक्राणु के आकार, गतिशीलता और लाइफ बढ़ाने का काम करता है.

9.अखरोट खाने से अच्छे बाल आते हैं और बाल लम्बे, मजबूत और घने बनते हैं. अखरोट में पाए जाने वाले बहुत से विटामिन, मिनरल्स, एंटी ऑक्सीडेंटस बालों की जड़ मजबूत करते हैं और सर की स्किन को डैंड्रफ से मुक्त करते हैं

10.अखरोट में शरीर के लिए जरुरी फैटी एसिड्स और तेल होते हैं जिसमें Anti-aging गुण पाए जाते हैं. नियमित अखरोट (Walnut) खाने से स्किन व शरीर पर बुढ़ापे के लक्षण जल्दी नहीं आते.

आप भी खाली पेट अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को अखरोट में मौजूद सभी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं. अखरोट का सेवन करने से कब्ज दूर होता है, नींद अच्छी आती है और वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा अखरोट खाने से फैट बर्न होता है, बॉडी फैट बर्न होता है।अखरोट बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) से धमनियों को होने वाले नुकसान से बचाता है.

अखरोट खाने का सही समय क्या है? (Right Time to Eat Walnut)
अखरोट खाने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट होता है। इसके लिए आप रात को 2 अखरोट को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह अखरोट की गिरी को खाली पेट खा लें। इससे आप हमेशा स्वस्थ और हेल्दी रहेंगे।

अखरोट खाने के नुकसान-

1. पाचन के लिए नुकसानदायक-
अखरोट का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अखरोट में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है। कभी कभी अधिक अखरोट का सेवन करने के कारण पेट दर्द, कब्ज और डायरिया की समस्या बन सकता है। इसलिए अखरोट का सेवन ज्यादा न करें।

2. एलर्जी की समस्या होती-
अखरोट के ज्यादा सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। क्योंकि कुछ लोगों को अखरोट से एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है। इसलिए एलर्जी से बचने के लिए आप अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में करें।

3. अल्सर की समस्या हो सकती
अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करना अल्सर की समस्या को कारण बन सकता है। क्योंकि अधिक मात्रा में अखरोट खाने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है जिससे अल्सर की समस्या हो सकती है। इसलिए आप अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में करें।

Note– ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि . अखरोट के सेवन से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले अखरोट की सीमित मात्रा का ज्ञान होना जरूरी है। उसके बाद ही व्यक्ति अखरोट को अपनी डाइट में जोड़ें। यदि आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो अपनी डाइट में अखरोट को रखने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूरी लें।

Leave a Comment