मखाना खाने के फायदे और नुकसान (Benefits and side Effect of Makhana)

मखाना खाने के फायदे और नुकसान (Benefits and side effect of Makhana ) in hindi.

मखाना काफी स्वादिष्ट और पौषिटक होता है। मखाने में मौजूद सभी पोषक तत्व एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। मखाना कैल्शियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का एक बेहतर सोर्स माना जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैलोरी भी पाई जाती है। मखाने की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में किया जा सकता है। वैसे तो मखाने हर उम्र और लिंग के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

मखाना में पोषक तत्व –मखाना (phool makhana) को फॉक्ट नट या कमल का बीज भी कहा जाता है। मखाना पौष्टिकता से भरपूर होता है, क्योंकि इसमें मैग्ननेशियम, पोटाशियम, फाइबर, आयरन, जिंक आदि भरपूर मात्रा में होता है। आयुर्वेद में मखाना के बहुत सारे गुणों के बारे में विस्तार से उल्लेख किया गया है। आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

मखाना खाने के फायदे -(Benefits of Makhana )

1.ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में –
उच्च रक्तचाप के लिए मखाना लाभदायक होता है क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा पायी जाती है जो उच्च रक्तचाप को कम करती है|

2.हार्ट के लिए हेल्दी-. मखाना खाना हमारे दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि हमारे हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. हमारे हृदय से संबंधित सभी समस्याओं को मखाना दूर करने में अत्यंत लाभदायक होता है. यह हार्ट को हेल्दी रखता है और बीपी को भी नियंत्रण में रखता है |

3.ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना-. खाली पेट में मखानों को खाने से ब्लड शुगर लेवल आपके नियंत्रण में रहता है. साथ ही साथ डायबिटीज रोगियों के लिए भी मखाना काफी अच्छा माना जाता है. रोजाना मखाना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखा जा सकता है |

4.बढ़ती उम्र के बदलाव को रोकता है -. आपको जानकर हैरानी होगी कि मखाना में एंटी एजिंग प्रोपर्टीज पाई जाती है. कई रिसर्च में देखा गया है कि मखाने में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो उम्र के साथ आने वाले शारीरिक बदलाव को कम करने का काम करते हैं. इसके अलावा मखाने में ग्लुटामीन, सिस्टीन, आर्जीनिन और मेथ्योनिन नाम के अमीनो एसिड पाए जाते हैं. जिनमें एंटीएजिंग प्रोपर्टीज होती हैं|

5.झुर्रियों से छुटकारा पाने में –
मखानों का सेवन झुर्रियों से छुटकारा पाने में भी सहयोग देता है क्योंकि इसमें स्निग्ध गुण होता है। जो त्वचा में तैलीय तत्त्व बनाये रखने में सहयोग देता है, जो झुर्रियों को रोकने में मदद करता है ।

6.मसूढ़ों के लिए –
मखानों का प्रयोग मसूढ़ों से होने वाली ब्लीडिंग और सूजन को दूर करने में कर सकते है क्योंकि मखानों में कषाय और शीत का गुण पाया जाता है जो कि खून को आने से रोकता है।

7.गठिया के दर्द से दिलाये राहत –
गठिया आज एक आम बीमारी बन गई है। गठिया के कारण शरीर के जोड़ों, जैसे- पैर और हाथ आदि अंगों में बहुत दर्द होता है। मखाना के गुण से आप लाभ ले सकते हैं। इसके लिए मखाना पेड़ के पत्तों को पीसकर दर्द वाले जगह पर लगाएं। इससे आराम मिलता है।

8.प्रेगनेंसी में फायदेमंद मखाना –
गर्भवती महिलाओं के लिए मखाना खाना बेहद फायदेमंद होता है। मखाने में मौजूद सभी पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं, ऐसे में मखाने से उन्हें सभी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। इसके सेवन से प्रेगनेंसी के दौरान आनी वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। शारीरिक कमजोरी, थकान दूर होती है।

9.वजन कम करने में फायदेमंद –
आजकल अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप वजन घटाना चाहती हैं, तो मखाने को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। मखाना वेट लॉस करने में कारगर होता है। वजन घटाने के लिए आप सुबह खाली पेट मखाने का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पूरे दिनभर भूख कम लगेगी, जिससे वजन कंट्रोल में रहेगा। मखाना खाने से शरीर को सभी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।

10. त्वचा के लिए लाभकारी –
मखाना स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। महिलाएं अकसर अपनी स्किन को लेकर कॉन्शियस रहती हैं। ऐसे में मखाने का सेवन किया जा सकता है। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को बढ़ती उम्र में भी जवां बनाए रखते हैं। मखाना खाने से त्वचा में निखार आता है। त्वचा यूवी किरणों से होने वाले डैमेज से बचने में भी मदद मिलती है।

11.शारीरिक कमजोरी में लाभ –
शारीरिक कमजोरी की शिकायत कई कारणों से हो सकती हैं। आप मखाना के सेवन से इसमें लाभ पा सकते हैं। मखाना के बीजों का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

12.नपुंसकता से बचने के लिए –
मखाने का सेवन करने से पुरुषों की नपुंसकता में भी कुछ हद तक लाभ पहुँचाया जा सकता है क्योंकि इसमें वृष्य यानि अंदरूनी शक्ति बढ़ाने का गुण होता है

13.गुर्दे के लिए मखाना फायदेमंद-
मखाने का उचित मात्रा में सेवन गुर्दो को भी स्वस्थ रखने में सहयोग देता है। यह गुर्दों की कार्य क्षमता को बढ़ा कर उनकी क्रिया को सामान्य बनाये रखने में मदद करता है।

14.अनिद्रा कम करने में –
नींद न आने का कारण शरीर में वात दोष का प्रकुपित होना है। मखाने अपने गुरु और वातशामक स्वभाव के कारण नींद लाने में सहयोग करते हैं।

15.हड्डियां मजबूत बनाए –
40 साल की उम्र के बाद अधिकतर महिलाओं को हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हड्डियों को मजबूत बनाने में मखाना काफी फायदेमंद होता है। जो हड्डियों की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। मखाने को रोज की डाइट में शामिल करने से हड्डियों में दर्द से राहत मिलती है। यह जोड़ों और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

मखाना के नुकसान (Side effects of Makhana)

मखाना का सेवन से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। मखाना कई तरह के पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। फायदा पहुंचाने वाले चीज आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जी हां मखाना का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए मखाना का सेवन सीमित मात्रा में करें।

1.कब्ज की समस्या हो सकती-
ज्यादा मखाना का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मखाना का तासीर गर्म होता है, जो पेट में गर्मी पैदा कर सकता है। जिसकी वजह से आपको कब्ज की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए मखाने का ज्यादा सेवन करने से बचें।

2.एलर्जी की समस्या हो सकती
मखाना का ज्यादा सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। क्योंकि मखाने में स्टार्च मौजूद होता है, जिसके कारण आपके शरीर में भी स्टार्च की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में मखाना खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए आप मखाने का सेवन सीमित मात्रा में करें।

3.किडनी स्टोन की समस्या हो सकती-
अधिक मात्रा में मखाना का सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। क्योंकि मखाने में कैल्शियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाएगी और आपके स्टोन का आकार भी बढ़ सकता है। इसलिए मखाने का सेवन सीमित मात्रा में करें।

4.कॉमन फ्लूः
अगर आप कॉमन फ्लू, कोल्ड या डायरिया से जूझ रहे हैं, तो आपको मखानों का सेवन नहीं करना चाहिए. फ्लू में मखानों का सेवन आपकी तबीयत को खराब कर सकता है.

NOTE

ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि मखाना सेवन से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले मखाना की सीमित मात्रा का ज्ञान होना जरूरी है। उसके बाद ही व्यक्ति मखाना को अपनी डाइट में जोड़ें। यदि आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो अपनी डाइट में मखाना को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूरी लें।

Leave a Comment