पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान(Benefits and Side Effects of Pistachios)

पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान(Benefits and Side Effects of Pistachio)

पिस्ता को सबसे हेल्दी नट्स (Nuts) में गिना जाता है। इसीलिए, जब भी ड्राईफ्रूट्स और नट्स की बात होती है तो पिस्ता (Pistachios) का नाम सबसे पहले गिनाया जाता है। अखरोट, काजू और बादाम के बाद पिस्ता ही सबसे अधिक खाए जाने वाले ड्राईफ्रूट्स में से है। खासकर, इसका हल्का नमकीन स्वाद लोगों को पसंद आता है।
पिस्ता सबसे पॉपुलर नट्स में से एक है। इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं और इसके ये गुण ही इसे एक सुपरफूड बनाते हैं। पिस्ता एक फल है जिसकी बाहरी सेल को हटा कर खाया जाता है। यह नट ना केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सुपर हेल्दी भी होते हैं। पिस्ता सलाद, आइस क्रीम और अन्य बेक्ड फूड्स में अत्यधिक उपयोग किया जाता है। इसके अलावा आप इसे एक स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं।

पिस्ता में मौजूद पोषक तत्व-
पिस्ता में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। रिसर्च के अनुसार पिस्ता में निम्न पोषक तत्व अच्छी मात्रा पाएं जाते हैं-. पोटेशियम,
फास्फोरस,
मैग्नीशियम,
मैगनीज़
कैल्शियम,
थियामिन,
विटामिन ए,
विटामिन ई,
विटामिन सी,
विटामिन बी,
विटामिन के,
फोलेट,
प्रोटीन,
अनसैचरेटेड फैट्स,
कार्ब्स , साथ ही पिस्ता में कई एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज़ होती हैं और यह विटामिन बी-6, प्रोटीन, मिनरल्स जैसे कॉपर और फास्फोरस आदि से भरपूर होते हैं।

पिस्ता खाने के फायदे (Benifits of Pistachios)

1.रक्त शर्करा को कम करने में (Blood Sugar level)-
पिस्ता में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसका मतलब यह है की पिस्ता रक्त शर्करा का कारण नहीं बनते। पिस्ता खाने से स्वस्थ रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ावा मिलता है। पिस्ता में कैरोटेनॉयड्स, एंटीऑक्सिडेंट और फेनोलिक यौगिक भरपूर होते है जो रक्त शर्करा को नियंत्रण में रखते है।

2. हड्डी को बनाये मजबूत-
हड्डियों को मजबूत बनाने में भी पिस्ता फायदेमंद है। पिस्ता हड्डियों के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम अधिक पाई जाती है। पिस्‍ता में कुछ विटामिन k भी होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करते हैं और हड्डी से संबंधित बीमारियों को रोकते हैं।

3.कैंसर से सुरक्षा-
सही डायट की मदद से कैंसर के रिस्क को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। पिस्ता भी ऐसा ही फूड है जो, कैंसर से सुरक्षा देता है। इस जानलेवा बीमारी से बचाव में पिस्ता का सेवन फायदेमंद है। पिस्ता में किमो प्रिवेंटिव गुण भी पाए जाते हैं जो, कैंसर का खतरा कम करता है।

4.एंटी-एजिंग-
पिस्ता का सेवन करने से आप ज़्यादा समय तक जवां दिखाता है। जी हां, पिस्ता चेहरे की त्वचा पर दिखने वाले ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम करता है। साथ ही फ्री-रैडिकल्स डैमेज़ को कम कर यह स्किन को सुरक्षित और हेल्दी रखता है। पिस्ता का सेवन करने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स का फायदा स्किन को पहुंचता है। एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री-रैडिकल्स डैमेज़ के असर को कम करते हैं और त्वचा को नयी और जवां दिखाते हैं।

5.आंखो की रोशनी बढ़ाए-
पिस्ता में विटामिन-ए का स्तर अधिक होता है। यह विटामिन आंखों को हेल्दीबनाता है। इसीलिए, इनके सेवन से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है और यह आंखों की बीमारियों से भी बचाता है। कैरोटीनॉयड आमतौर पर नारंगी फल और सब्जियों में पाया जाता है। लेकिन पिस्ता में भी यह पाया जाता है। पिस्ते में ल्यूटिन और जाक्‍सान्थिन नामक दो एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो मुक्त कणों पर हमला कर उन्हें ख़त्म करते हैं और कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाते हैं। इस प्रकार ये उम्र से संबंधित मैक्युलर डिजेनॅरेशॅन से हमारी रक्षा करते हैं।

6. कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप नियंत्रण-
कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए पिस्ता खाना चाहिए पिस्ता का अगर 2 महीने तक नियमित सेवन किया जाये तो सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में कमी आती है।

7.एस्ट्रोजन का संतुलित स्तर-
एस्ट्रोजेन एक स्टेरॉयड हार्मोन है यह महिलाओं के प्रजनन अंगों से संबंधित होता है। एस्ट्रोजेन का स्तर संतुलित रहता है तो हाइपोगोनाडिज्म, ऑस्टियोपोरोसिस, प्राइमरी ओवेरियन इंसफिशिएंसी, मेनोपॉज के लक्षण और प्रोस्टेट कैंसर की समस्या दूर रहती है।

8.प्रोटीन का स्रोत-
पिस्ता नट्स में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके सेवन प्रोटीन की डेली खुराक प्राप्त करने में सहायता हो सकती है। खासकर, बढ़ते बच्चों के लिए पिस्ता का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि, इससे उनको प्रोटीन समेत कई पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं। पिस्ता में अमीनो एसिड्स भी होते हैं। इसीलिए, जब आप पिस्ता का सेवन करते हैं तो बहुत सारे फायदे मिलते हैं|

9. हृदय के लिए लाभकारी-
पिस्ता खाने का एक अच्छा फायदा यह भी है कि इससे दिल की सेहत में सुधार होता है। हेल्दी फैटी से भरपूर होने के कारण पिस्ता कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा कम करता है। इसमें, पॉलिअनसैचुरेटेड फैट्स और मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो, आपके दिल को हेल्दी रखते हैं। पिस्ता में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी पाया जाता है। गौरतलब है कि, पिस्ता के सेवन से आपका हृदय स्वस्थ रहता है|

10.प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए-
पिस्ता के लाभ में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करना भी शामिल है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, पिस्ता में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। मैग्नीशियम प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करने वाली बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है। साथ ही पिस्ते में मौजूद टोकोफेरॉल प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर कर सकता है । इस प्रकार पिस्ता का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

11.बालों के लिए-.
पिस्ता के उपयोग से बालों की भी देखरेख की जा सकती है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर मौजूद एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, पिस्ता एमिनो एसिड का अच्छा स्रोत होता है, जो बालों के लिए जरूरी होता है। एमिनो एसिड बालों को मजबूती प्रदान कर बालों का झड़ना रोक सकता है|

12 .सूजन से राहत-
शरीर पर चोट लग जाने की वजह से कभी-कभी प्रभावित जगह पर सूजन आ जाती है, लेकिन पिस्ता का उपयोग करके सूजन से राहत मिल सकती है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, पिस्ता में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी एंड एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन से राहत पहुंचाने का काम कर सकते हैं | इसके अलावा, पिस्ता में वुंड हीलिंग गतिविधि भी पाए जाते हैं, जो घाव को जल्दी ठीक कर सूजन को कम कर सकता है |

पिस्ता कब और कैसे खाएं?
पिस्ता कब खाएं
सुबह के समय भीगा हुआ पिस्ता खा सकते है।
रात को सोने के पूर्व दूध में पिस्ता डालकर पी सकते है।
पिस्ता की मिठाई और केक का शाम को सेवन कर सकते है।

पिस्ता कैसे खाएं:
पिस्ता को सीधे भी खाया जा सकता है।
खीर बनाने में उपयोग कर सकते हैं।
इसे आप दूध में डालकर पी सकते हैं।
रात में भिगोकर सुबह खा सकते है।
कुकीज और केक बनाने में इस्तेमाल कर सकते है।
पिस्ता को रोस्ट करके खा सकते है।
इससे मिठाई बनाई जा सकती है।

*पिस्ता गरम होता है या ठंडा ?
पिस्ता गरम होता है या ठंडा इसका जवाब है की पिस्ता गरम होता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए ठंड के मौसम में इसका सेवन करना लाभदायक होता है। गर्मियों में पिस्ता का सेवन बिल्कुल सीमित मात्रा में करें। ठंड में यह आसानी से खाया जा सकता है। ठंड के मौसम में गर्म दूध में मिलाकर इसे पी सकते है।

*1 दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए ?
आपको यह पता होना चाहिए की 1 दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए क्योंकि ज्यादा मात्रा हानिकारक हो सकती है उसकी उचित मात्रा चाहिए होती है। ऐसा नहीं होने पर उसके नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते है। इससे शरीर में बीमारियां उत्पन्न हो सकती है। इसलिए प्रतिदिन 2 ग्राम की मात्रा में पिस्ता का सेवन करे।

पिस्ता खाने के नुकसान (Side Effects of Pistachios) –

पिस्ता स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में पिस्ता स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय भी हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में पिस्ता का सेवन करें। पिस्ता में काफी ज्यादा प्रोटीन होता है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में पिस्ता का सेवन करते हैं, तो आपको कई तरह की परेशानी जैसे- डायरिया, हार्ट डिजीज, सांस लेने में परेशानी, कब्ज इत्यादि हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में पिस्ता का सेवन करें

1.एलर्जी-
कुछ लोगों को हाई प्रोटीन से एलर्जी होती है। ऐसी स्थिति में अगर आप पिस्ता का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो आपको एलर्जी की समस्या जैसे- रैशेज, खुजली, लालिमा की शिकायत बढ़ सकती है।

2.डायरिया-
ज्यादा मात्रा में पिस्ता का सेवन करने से डायरिया की परेशानी हो सकती है। शरीर में प्रोटीन की अधिकता की वजह से आपको कब्ज, पेट में दर्द और दस्त जैसी समस्या बढ़ सकती है।

3.किडनी डैमेज-
अधिक मात्रा में ब्लड में प्रोटीन होने से किडनी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। अगर आपके ब्लड में प्रोटीन की मात्रा अधिक है, तो आपकी किडनी डैमेज हो सकती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा पिस्ता न खाएं। अगर आपको किडनी से जुड़ी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही पिस्ता का सेवन करें।

4.डायबिटीज-
अगर आप डायबिटीज का इलाज करा रहे हैं, तो पिस्ता का सेवन सीमित मात्रा में करें। दरअसल, पिस्ता के सेवन से ब्लड शुगर लो हो सकता है। ऐसे में दवाई के साथ-साथ पिस्ता का सेवन अधिक मात्रा में करने से लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है।

5.सांस लेने में परेशानी-
डायटीशियन का कहना है कि पिस्ता का सेवन अस्थमा और सांस से जुड़ी परेशानी होने पर किया जा सकता है। लेकिन अधिक मात्रा में पिस्ता का सेवन न करें। दरअसल, पिस्ता में काफी ज्यादा प्रोेटीन होता है, जिसका स्तर ब्लड में बढ़ने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

NOTE- ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि पिस्ता के सेवन से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले पिस्ता की सीमित मात्रा का ज्ञान होना जरूरी है। उसके बाद ही व्यक्ति पिस्ता को अपनी डाइट में जोड़ें। यदि आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो अपनी डाइट में पिस्ता को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूरी लें।

Leave a Comment